RPSC 1st & 2nd Grade Teacher Vacancy 2026: Official Subject Wise 9,725 Post List & Exam Date यहाँ देखें!
RPSC 1st & 2nd Grade Teacher Vacancy 2026: Official Notification, Subject Wise 9,725 Posts, Syllabus & Exam Date यहाँ देखें!
राम राम सा मित्रों! कैसे हो आप सब? आपकी अपनी वेबसाइट janyojna.com पर आपका स्वागत है। राजस्थान के वो उमीदवार जो शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। पिछली भर्तियों में देखा गया है कि नोटिफिकेशन आने के बाद उमीदवार पदों के विश्लेषण में बहुत समय खराब करते हैं, लेकिन आज मैं आपके लिए 4000+ शब्दों में पूरा 'निचोड़' लेकर आया हूँ।
उमीदवारों के लिए जरुरी सुचना: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 9,725 पदों (3,225 प्रथम श्रेणी और 6,500 द्वितीय श्रेणी) पर विस्तृत विज्ञापन संख्या 06/2025-26 और 07/2025-26 जारी कर दिया है। ध्यान रहे, इस बार पदों का गणित पिछली बार से काफी अलग है।
RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026: Subject Wise Post List
प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती के लिए आयोग ने 3,225 पदों पर आवेदन मांगे हैं। मेरे अनुभव के अनुसार, इस बार उन उमीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जिनका विषय हिंदी, कृषि या वाणिज्य है। पिछली बार देखा गया था कि वाणिज्य में पद कम थे, लेकिन इस बार 430 पद देकर सरकार ने सबको चौंका दिया है।
| विषय (Subject) | आधिकारिक पद (Total Posts) | योग्यता (Eligibility) | परीक्षा माह (Exam Month) |
|---|---|---|---|
| Hindi (हिंदी) | 710 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| Agriculture (कृषि) | 500 | M.Sc Ag + B.Ed | जून 2026 |
| Commerce (वाणिज्य) | 430 | M.Com + B.Ed | मई-जून 2026 |
| Political Science | 350 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| English (अंग्रेजी) | 307 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| Geography (भूगोल) | 270 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| Drawing (चित्रकला) | 180 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| Chemistry (रसायन) | 177 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
| History (इतिहास) | 170 | PG + B.Ed | मई-जून 2026 |
>RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2026: पदों का विस्तृत विवरण
वरिष्ठ अध्यापक (2nd Grade) भर्ती के लिए कुल 6,500 पद आवंटित किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नजर गणित और विज्ञान के पदों पर है। जैसे पिछली भर्तियों में देखा गया है, अगर आप मेहनत करें तो 2nd Grade में सिलेक्शन लेना 1st Grade की तुलना में थोड़ा आसान रहता है।
| विषय (Subject) | Non-TSP Posts | TSP Posts | Total Official Posts |
|---|---|---|---|
| Mathematics (गणित) | 1184 | 201 | 1385 |
| Science (विज्ञान) | 1160 | 195 | 1355 |
| English (अंग्रेजी) | 1150 | 155 | 1305 |
| Hindi (हिंदी) | 1005 | 47 | 1052 |
| Sanskrit (संस्कृत) | 842 | 98 | 940 |
| SST (सामाजिक विज्ञान) | 401 | 0 | 401 |
| Urdu (उर्दू) | 48 | 0 | 48 |
Mera Personal Opinion / Experience (Expert Tip):
मित्रों, मेरा अनुभव कहता है कि राजस्थान की शिक्षक भर्तियों में सबसे बड़ी बाधा 'Paper-1' (GK) होता है। पिछली भर्ती में देखा गया कि कई उमीदवार अपने विषय (Subject) में तो 90% अंक ले आए, लेकिन जीके के पेपर में 40% का क्राइटेरिया पार नहीं कर पाए और बाहर हो गए।
प्रो टिप: इस बार नया राजस्थान जीके (50 जिलों वाला) ही पूछा जाएगा। अपनी तैयारी को पुराने नोट्स के भरोसे न छोड़ें। 1st Grade हिंदी वाले अभ्यर्थी और 2nd Grade गणित वाले अभ्यर्थी अभी से 'Double Shift' में पढ़ाई शुरू कर दें, क्योंकि यहाँ पद ज्यादा हैं तो कॉम्पिटिशन भी जबरदस्त होगा।
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (Detailed Syllabus 2026)
आरपीएससी शिक्षक भर्ती का पैटर्न काफी स्पष्ट है, लेकिन इसमें बारीकियों को समझना जरूरी है:
- 1st Grade: दो पेपर होंगे। पहला 150 अंक का (GK) और दूसरा 300 अंक का (सब्जेक्ट)। कुल 450 अंकों में से मेरिट बनेगी।
- 2nd Grade: यहाँ भी दो पेपर होंगे। पहला 200 अंक और दूसरा 300 अंक। कुल 500 अंकों का खेल है।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। ध्यान रहे, तुक्का मारना आपको रेस से बाहर कर सकता है।
- 40% नियम: प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है (SC/ST के लिए 5% की छूट)।
RPSC Teacher Exam Dates 2026: परीक्षा का पूरा कार्यक्रम
आरपीएससी ने अपनी परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी कर दिया है। उमीदवारों के लिए सलाह है कि वे अपनी पढ़ाई का टाइम-टेबल इसी के अनुसार सेट करें:
- 1st Grade (School Lecturer): 31 मई 2026 से 16 जून 2026 तक।
- Agriculture Lecturer: 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक।
- 2nd Grade (Senior Teacher): 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक।
RPSC Teacher Vacancy 2026: 10 सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
निष्कर्ष: मित्रों, पदों की संख्या साफ है और परीक्षा की तारीखें भी आपके सामने हैं। अब देरी सिर्फ आपकी मेहनत में है। राम राम सा! तैयारी करें और 2026 में मास्टर बनकर ही दम लें।

Best
जवाब देंहटाएं